राजस्थान में मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में मानसून आने के बाद कल शुक्रवार को ऐसा पहला दिन था, जब प्रदेश में कहीं बारिश नहीं हुई। जिसके चलते जयपुर, टोंक, अलवर समेत 15 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में पारा 40 डिग्री के करीब दर्ज हुआ। बताया जा रहा है की मानसून का ये ब्रेक सितंबर के पहले सप्ताह में खत्म होने की उम्मीद है।
इस साल मानसून के कमजोर रहने के कारण जयपुर सहित 17 जिलों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है की सितंबर के पहले सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक वेदर सिस्टम बनने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान 4-5 सितंबर से मानसून फिर से एक्टिव होने की उम्मीद है। वर्तमान में मानसून ट्रफ उत्तर से थोड़ी शिफ्ट होकर अब अमृतसर, देहरादून, लखीमपुर खीरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। ये ट्रफ आगामी दिनों में अपनी नॉर्मल पॉजीशन में आने की संभावना जताई जा रही है।