Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 9 से 14 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 10 और 11 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
विभाग के मुताबिक 9 अक्टूबर को पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना हैं। अगले कुछ दिनों में पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम रहेगी।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हिसार में प्रदेश का सबसे अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 8 से 14 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने से दिन के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
10 और 11 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा विभाग ने अगले दिनों के लिए कोई गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।