हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की मानसून ने फिलहाल दो दिन का ब्रेक ले लिया है। शनिवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि पिछले तीन दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। विभाग के मुताबिक 12 जुलाई को भी बारिश की संभावना नहीं है जबकि 13 और 14 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। 18 से 21 जुलाई के बीच अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को मानसून ब्रेक की स्थिति रहेगी। वही 13 और 14 जुलाई को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेशभर में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया की इसके बाद फिर चार दिन तक मानसून कमजोर रहेगा। उन्होंने बताया कि 18 से 21 जुलाई के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि इस बार मानसून के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में असमान बारिश दर्ज की जा रही है। जबकि हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले तीन दिनों में हुई बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को सिरसा में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
