हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी
Udaipur Times,Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगह बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। साथ ही बताया की प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को अभी भारी बारिश के लिए तीन दिन का और इंतजार करना होगा। तीन दिन बाद मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा जम्मू , देहरादून, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना, बांकुरा, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है। जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में कमी 20 जुलाई तक बने रहने की संभावना है। इसके बाद मानसून की ट्रफ नीचे आने की संभावना से फिर से मानसून की थोड़ी सक्रियता बढ़ने की संभावना बन रही है।
विभाग के मुताबिक आज उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में हल्की वर्षा और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
वहीं गर्मी और उमस को लेकर IMD ने आज फिर चेताया है। आज प्रदेश के 22 में से 16 जिलों में उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए विभाग ने बकायदा यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर हरियाणा में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जुलाई को भी स्थिति लगभग ऐसी ही बनी रहेगी, जहां पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में उमस का अलर्ट जारी रहेगा। हालांकि, 19 जुलाई से मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जब मानसून एक बार फिर करवट लेगा और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं।
