हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दी है। विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश में मानसून सीजन की शुरुआत के बाद से बारिश का ग्राफ उम्मीद से कम रहा है। जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से 16 जुलाई तक औसत से 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश हुई है, वहीं दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के कई जिले अब भी भारी बारिश के इंतजार में हैं।
हरियाणा में इस दौरान सामान्य 129.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 98.1 मिमी ही दर्ज हुई है, जो कि24 प्रतिशत कम बारिश हुई। विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में सर्वाधिक 202.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र में भी 161.1 मिमी के साथ सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
वहीं दूसरी और सिरसा में सबसे कम 27.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 65 प्रतिशत कम है। विभाग ने आज पूरे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी हरियाणा के जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि मध्य और दक्षिणी जिलों में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।
