Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें की मौसम विभाग द्वारा बारिश का आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि विभाग ने प्रदेश के उत्तरी तीन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
IMD के अनुसार, सोमवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कई जगहों पर बारिश हो सकती है, जबकि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, जींद, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत सहित कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस हिसार में दर्ज किया गया।
बारिश की बात करें तो रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
