हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में मानसून की रफ्तार पर अब थोड़ा ब्रेक लगने जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया की पिछले दिनों दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और यमुनानगर में झमाझम बारिश हुई और अब मानसून की सक्रियता में कमी आने के आसार हैं।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मानसूनी गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी।

विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा इस समय जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, दीघा से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली है। हालांकि, उत्तरी हरियाणा पर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है, लेकिन अब मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटियों की तरफ खिसकने की संभावना बन रही है। इसके राज्य में मानसून कमजोर पड़ेगा।

मौसम विभाग ने आज उत्तरी हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और एनसीआर/दक्षिण-पूर्वी हिस्सों गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पश्चिमी और मध्य हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी में मौसम ज्यादातर शुष्क और परिवर्तनशील बना रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News