हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं, लेकिन आज 31 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने बताया की अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

IMD के मुताबिक, रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी, लेकिन फिलहाल किसी जिले के लिए येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

विभाग का कहना है कि हल्की बारिश के बावजूद उमस और गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News