छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को लेकर बड़ी अपडेट ! HBSE अध्यक्ष ने कही ये बात

 | 
छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को लेकर बड़ी अपडेट ! HBSE अध्यक्ष ने कही ये बात 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (सैन्ट्रल सैक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशीप फॉर कॉलेज एण्ड यूनिवर्सिटी स्टुडेंट्स) वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल (NSP)पर पूर्व में प्रचलित “One Student-One Scholarship” व्यवस्था के स्थान पर “One Student-Multiple Scholarship” व्यवस्था लागू की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि इस नई व्यवस्था के अनुसार विद्यार्थी पात्रता की शर्तें पूर्ण करने पर एक मैरिट आधारित छात्रवृति के साथ एक या एक से अधिक वेलफेयर आधारित छात्रवृतियों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सभी महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों/संस्थानों को सूचित किया जाता है कि वे सभी अपने स्तर पर छात्र/छात्राओं को आवेदन करने के लिए सूचित करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News