राजस्थान में मौसम को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने विभाग की ताजा रिपोर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। जिस कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वि भाग ने जानकारी दी है की इस मानसून सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। प्रदेश में हुई कम बरसात के कारण अक्टूबर में भी दिन में तेज गर्मी महसूस हो रही है।
विभाग की जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में अक्टूबर में इस साल गर्मी तेज रहेगी। इसके अलावा, बीकानेर संभाग में बारिश का अनुमान है।
कल बुधवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक रही।
मौसम विभाग ने दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई है। खासकर रात में कुछ इलाकों में ठंडक सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है। जबकि दिन में भी थोड़ी ज्यादा गर्मी रहने की संभावना है।
विभाग ने अक्टूबर में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से बीकानेर संभाग के एरिया में सामान्य से ज्यादा बरसात होने, जबकि शेष हिस्सों में सामान्य से कम बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
बीते 24 घंटे के दौरान पिलानी, चूरू, गंगानगर, जैसलमेर, फलोदी के एरिया में दिन में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।