हरियाणा में फैमली ID को लेकर बड़ी अपडेट, इन सेवाओं के लिए खुला पोर्टल

 | 
हरियाणा में फैमली ID को लेकर बड़ी अपडेट, इन सेवाओं के लिए खुला पोर्टल 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर बड़ी अपडेट आई है। हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (Family ID/PPP) से जुड़ी कई प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। 

जानकारी के अनुसार अब परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ना, हटाना, मोबाइल नंबर अपडेट करना, आय, पता बिजली बिल गलत जुड़ना और अन्य विवरणों में संशोधन जैसी सुविधाएं पहले से अधिक सरल हो रही हैं। जिसका  पोर्टल खोल दिया गया है। कई सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है, जिससे नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 

मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी बदलाव के लिए संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन आवश्यक रहेगा। नागरिक अपने Family ID की स्थिति और अपडेट की जानकारी आधिकारिक PPP पोर्टल या नजदीकी CSC केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News