हरियाणा में फैमली ID को लेकर बड़ी अपडेट, ये नई सुविधा हुई शुरू, अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में फैमली ID को लेकर बड़ी अपडेट आई है। हरियाणा सरकार ने नागरिक सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए एक और नई सुविधा शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अब परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर ADC-टू-सिटीजन मीटिंग शेड्यूलिंग के लिए SMS सुविधा शुरू कर दी गई है।
इस सुविधा के जरिए जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) अब नागरिकों को सीधे उनके मोबाइल पर संदेश भेज सकेंगे और मीटिंग का समय भी तय कर सकेंगे। Haryana News
PPP स्टेट कोऑर्डिनेटर से मिली जानकारी के अनुसार, कि पहले कई लोगों को मीटिंग की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नई SMS सुविधा शुरू होने के बाद नागरिकों को मीटिंग की तारीख, समय और जरूरी जानकारी सीधे उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिल जाएगी। Haryana News
काटने होंगे चक्कर
डॉ खोला से मिली जानकारी के मुताबिक इस पहल से प्रशासन और आम लोगों के बीच संवाद और मजबूत होगा। साथ ही सरकारी कामकाज में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। अब लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें समय रहते पूरी जानकारी मिल सकेगी।
डॉ. सतीश खोला से मिली जानकारियों के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। Haryana News
सरकार की अपील
जानकारी के मुताबिक, नागरिकों से भी कहा गया है कि वे PPP पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी सही और अपडेट रखें, ताकि सभी जरूरी संदेश समय पर मिल सकें। Haryana News राज्य सरकार लगातार डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने पर काम कर रही है और यह नई सुविधा उसी दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
