हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर बड़ी अपडेट, अब ऐसे करवाएं जन्म तिथि सत्यापन ?

 | 
हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर बड़ी अपडेट, अब ऐसे करवाएं जन्म तिथि सत्यापन ?

Udaipur Times, Haryana News, भिवानी :: अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा जिला के नागरिकों से परिवार पहचान पत्र में दर्ज जन्म तिथि के सत्यापन को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र में दर्ज जन्म तिथि का सत्यापन दो स्तरों पर किया जाएगा। स्तर-एक के तहत नागरिक अपने परिवार पहचान पत्र में दर्ज जन्मतिथि के सत्यापन के लिए संबंधित क्षेत्र के बीडीपीओ कार्यालय में जाकर जेडक्रीम के माध्यम से सत्यापन करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सत्यापन केंद्र लोहारू, बहल, कैरू, तोशाम, सिवानी और बवानी खेड़ा निर्धारित किए गए हैं। नागरिक संबंधित बीडीपीओ कार्यालय में सत्यापन करवा सकेंगे, जबकि भिवानी शहरी क्षेत्र के नागरिक सरल केंद्र में जाकर जेडक्रीम के माध्यम से सत्यापन करवा सकते हैं । 

यदि जन्म तिथि का सत्यापन स्तर-दो पर किया जाना है, तो संबंधित नागरिक को अपनी मूल जन्म तिथि संबंधी दस्तावेज साथ लेकर संबंधित एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर सत्यापन करवाना होगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार पहचान पत्र में दर्ज जन्म तिथि का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर करवाएं और सत्यापन के दौरान मूल एवं वैध दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News