हरियाणा CET को लेकर बड़ी अपडेट, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी

 | 
हरियाणा CET को लेकर बड़ी अपडेट, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। HSSC ने CET ग्रुप-C से जुड़े उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देने का काम कर दिया है, जिनकी बायोमेट्रिक सत्यापन पूरी नहीं हुई थी और जिनके एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए थे। जानकारी के मुताबिक, आयोग ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन हेतु Admit Card जारी कर दिए हैं।

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया लंबित थी, वे अब अपने यूजर ID और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। Admit Card में बायोमेट्रिक सत्यापन की तिथि, समय और केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। Haryana News

आयोग ने जानकारी के मुताबिक कहा है कि सभी अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। किसी भी उम्मीदवार को निर्धारित तिथि और समय से अलग बायोमेट्रिक कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। Haryana News

HSSC की यहां देखें पोस्ट…

हरियाणा CET को लेकर बड़ी अपडेट
क्या करें अभ्यर्थी?

HSSC पोर्टल पर लॉगिन कर अपना Admit Card डाउनलोड करें।

एडमिट कार्ड में दिए गए समय और केंद्र की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। Haryana News

निर्धारित तिथि पर समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।

अपने साथ एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। Haryana News

आयोग की अपील

आयोग ने जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए केवल अपने निर्धारित समय पर ही केंद्र पर पहुंचें। बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया आगामी CET ग्रुप-C भर्ती प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पहले कुछ अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया विभिन्न कारणों से नहीं हो पाई थी। अब आयोग ने उनके लिए अलग से व्यवस्था करते हुए Admit Card जारी किए हैं, ताकि कोई भी पात्र अभ्यर्थी प्रक्रिया से वंचित न रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News