हरियाणा ग्रुप-D भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट ! चेयरमैन ने मांगे अब युवाओं से सुझाव...
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के यवाओं के लिए ग्रुप-D भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट आयई है। HSSC ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-D भर्ती-2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए अब युवाओं से सुझाव मांगे गए हैं, ताकि उनके सुझावों को लेकर आवश्यक फैसले लिए जा सके।
जानकारी के अनुसार HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि “CET Group D के नोटिफिकेशन को लेकर यदि किसी का कोई सुझाव या प्रश्न है तो वह दिए गूगल फॉर्म के माध्यम से हमें भेज सकता है। सुझावों पर आयोग विचार करेगा।” Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि इससे पहले भी HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह विभिन्न विषयों को लेकर सुझाव मांगे हैं। युवाओं के सुझावों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए गए हैं। ताकि युवाओं की सुविधा के अनुसार निर्णय लिए जाए। इसलिए अब फिर से गूगल फार्म के माध्यम से युवाओं से नोटिफिकेशन को लेकर सुझाव या प्रश्न मांगे गए हैं। Haryana News

सकते हैं आवेदन
HSSC ने CET ग्रुप-D भर्ती-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। Haryana News
जानकारी के अनुसार आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का भी अवसर दिया है। उम्मीदवार 7 जुलाई से 9 जुलाई तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा और Admit कार्ड जारी करने की तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी।
