हरियाणा में HTET को लेकर बड़ी अपडेट, अब 13 में 14 जून को नहीं होगी परीक्षा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में HTET परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हरियाणा में अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर अभ्यर्थियों के लिए बुरी खबर है। हरियाणा में अध्यापक पात्रता परीक्षा की तारीखों को पोस्टपोन कर दिया गया है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, 13 व 14 जून को हो परीक्षा की तिथि घोषित की गई थी, लेकिन अब ये परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है।
भिवानी:- अध्यापक पात्रता परीक्षा पोस्टपोन
13 में 14 जून को आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रशासनिक कार्यों को चलते स्थगित कर दी गई है
TET की बाध्यता के आदेश की review याचिका सुप्रीम कोर्ट में ख़ारिज,कहा- अध्यापक के लिए TET जरूरी रहेगा
सुप्रीम कोर्ट ने TET की बाध्यता के आदेश की REVIEW याचिका को ख़ारिज कर दिया है। कोर्ट ने TET पास करने की समय सीमा 2 की जगह 3 साल कर दी है।
इस बार सूबे में कुल 2,45,000 परीक्षार्थी HTET की परीक्षा देने वाले थे और परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में 820 परीक्षा केंद्र (सेंटर्स) बनाए गए थे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहने वाले थे। लेकिन अब इस परीक्षा को आगे पोस्टपोंन कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए डॉ. पवन कुमार शर्मा ने 25 मई को परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था लेकिन इसके बाद शर्मा को चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह शंकर धुप्पड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
26 मई को ही पदभार संभालने के तीन दिन बाद ही शंकर धुप्पड़ ने HTET परीक्षा पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। अभी नई तारीखों को भी ऐलान नहीं किया गया है।
