राजस्थान CET परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट: भर्तियों को लेकर बदला नियम बदला, अब ऐसे होगा चयन

 | 
राजस्थान CET परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट: भर्तियों को लेकर बदला नियम बदला, अब ऐसे होगा चयन

Udaipur Times, Rajasthan News : राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान में CET को लेकर बड़ी अपडेट आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET परीक्षा- 2026 की तैयारियां शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इस बार CET के नियमों और परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बार CET में नेगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी। इसके साथ ही CET स्नातक स्तर की परीक्षा नवंबर 2026 और सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होगी। Rajasthan CET News

जानकारी के मुताबिक, इसे पास करने वाले युवाओं के लिए ही राज्य की लगभग 19 से 23 बड़ी भर्तियों का रास्ता खुलेगा। इनमें पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), कनिष्ठ लेखाकार, एलडीसी, प्लाटून कमांडर, छात्रावास अधीक्षक और पुलिस कॉन्स्टेबल जैसी भर्तियां शामिल हैं। Rajasthan CET News

मिली जानकारी के अनुसार, CET सर्टिफिकेट की वैधता सिर्फ 1 साल थी। इसे अब बढ़ाकर 3 साल कर दिया गया है। इससे 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी रहेगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। Rajasthan CET News

कब शुरू होंगे आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि CET स्नातक स्तर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होगी। आवेदन करीब एक महीने तक लिए जाएंगे और परीक्षा नवंबर 2026 में प्रस्तावित है।

जानकारी के मुताबिक, CET सीनियर सेकंडरी स्तर के आवेदन जुलाई में शुरू हो सकते हैं, जबकि परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है। Rajasthan CET News

CET 2024 की वैधता खत्म

मिली जानकारी के अनुसार, CET-2024 की वैधता फरवरी 2026 में खत्म हो चुकी है। इसके बाद से नई CET परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में लगातार संशय बना हुआ था, जिसे अब बोर्ड ने साफ कर दिया है। बता दें कि राजस्थान में कई बड़ी भर्तियां फिलहाल CET पात्रता के बिना अटकी हुई हैं। Rajasthan CET News

जानकारी के मुताबिक, इनमें पटवारी, VDO, LDC, महिला पर्यवेक्षक, उपजेलर, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय और पुलिस कांस्टेबल जैसी भर्तियां शामिल हैं। CET-2026 आयोजित होने के बाद इन भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आने की उम्मीद है। Rajasthan CET News

निगेटिव मार्किंग क्यों?

मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- इस बार CET का स्तर पहले की तुलना में ज्यादा कठिन रखा जाएगा। कोशिश रहेगी कि लगभग 3 से 4 लाख अभ्यर्थी ही पात्र हों। इसके लिए निगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News