हरियाणा में राशन डिपो भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट ! पूरे गांव की लिस्ट का ब्यौरा मांगा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में राशन डिपो भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है, प्रदेश के पूरे गांव की लिस्ट का ब्यौरा माँगा गया है।
हरियाणा में राशन डिपो (Fair Price Shop) की भर्ती जल्द शुरू होने की संभावना है। यह वही भर्ती है जो लगभग दो वर्ष पहले शुरू हुई थी, लेकिन बीच में रोक दी गई थी। अब इसे दोबारा शुरू किए जाने की चर्चा है।
बताया जा रहा है कि हरियाणा के प्रत्येक गांव में जनसंख्या के आधार पर 1 से 2 नए राशन डिपो आवंटित किए जा सकते हैं।
चयन बिना लिखित परीक्षा केवल निर्धारित प्रक्रिया एवं मेरिट के आधार पर किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें। अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ अभी से तैयार रखें, ताकि आवेदन शुरू होते ही बिना किसी परेशानी के फॉर्म भर सकें।
