हरियाणा में रूफटॉप सोलर सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट ! ₹18 करोड़ की राशि जारी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए RTS (Rooftop Solar) Subsidy के बैलेंस SFA वितरण हेतु ₹18.64 करोड़ की राशि जारी की गई है।
सर्किल-वार जारी राशि
अंबाला — ₹94.125 लाख
झज्जर — ₹196.550 लाख
कैथल — ₹505.690 लाख
करनाल — ₹217.050 लाख
कुरुक्षेत्र — ₹139.525 लाख
पंचकूला — ₹32.575 लाख
पानीपत — ₹136.185 लाख
रोहतक — ₹214.855 लाख
सोनीपत — ₹154.765 लाख
यमुनानगर — ₹172.725 लाख
कुल जारी राशि: ₹1864.045 लाख यानी लगभग ₹18.64 करोड़
महत्वपूर्ण निर्देश
31 मई 2026 तक जारी किए गए कनेक्शनों के संबंध में सभी संबंधित XENs/OP को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित दिशा-निर्देशों तथा कनेक्शन जारी होने की वरिष्ठता (Seniority) के अनुसार पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि जल्द से जल्द वितरित करना सुनिश्चित करें।
