PM किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने पूरी डिटेल ?
Udaipur Times, PM Kisan Yojana: किसानो के लिए काम की खबर है। देशभर के करोड़ों किसान PM किसान सम्मान निधि योजना की अगली (24वीं) किस्त का इंतजार कर रहे हैं। नियमानुसार, सरकार हर चार महीने में किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये की आर्थिक मदद सीधे ट्रांसफर करती है। पिछली किस्त के समय को देखते हुए, किसानों को 24वीं किस्त का पैसा सितंबर में आएगा या अक्टूबर में आने की उम्मीद है।
अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) और बैंक खाते की लिंकिंग पूरी रखें, ताकि किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में पहुंच सके।आइए जानते हैं पीएम किसान की अगली किस्त को लेकर आधिकारिक अपडेट क्या कहता है।
PM किसान योजना के नियमों के अनुसार, सरकार हर चार महीने के बाद ₹2,000 की किस्त जारी करती है। इससे पहले, पिछली यानी 23वीं किस्त जून में जारी की जा चुकी है, इसलिए अगली 24वीं किस्त अक्टूबर महीने तक आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक किस्त जारी करने की किसी सटीक तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
e-KYC करवा लें
यदि आप चाहते हैं कि अगली किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में आए, तो अपनी e-KYC तुरंत पूरी करवा लें। बिना e-KYC के सरकार आपकी सहायता राशि रोक सकती है।
