हरियाणा HTET से जुड़ी बड़ी अपडेट ! इस जिले के HTET अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केन्द्र में बदलाव

 | 
हरियाणा HTET से जुड़ी बड़ी अपडेट ! इस जिले के HTET अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केन्द्र में बदलाव

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) के अभ्यर्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया कि हिसार जिले में स्थापित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केन्द्र में अपरिहार्य कारणों के चलते बदलाव किया गया है।

बोर्ड सचिव श्री मुनीष शर्मा, भा.प्र.से. ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला हिसार में 10 से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाली बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाने हेतु स्थापित वेरिफिकेशन केन्द्र में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन हेतु रा.क.व.मा.वि., नजदीक सुशीला भवन, हिसार को केन्द्र बनाया गया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इस केंद्र के स्थान पर जाट सी.सै. स्कूल, नजदीक फव्वारा चौंक, हिसार को नया बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केन्द्र निर्धारित किया गया है।

उन्होंने हिसार जिले के सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपना फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर 10 से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाली बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाने हेतु निर्धारित किए गए केन्द्र जाट सी.सै. स्कूल, नजदीक फव्वारा चौंक, हिसार पर ही पहुँचना सुनिश्चित करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News