मेट्रो विस्तार से जुड़ी बड़ी अपडेट ! जाने कहां-कहां बनेंगे नए स्टेशन, देखें पूरा प्लान ?
Udaipur Times, Agra Metro Expansion : आगरा मेट्रो के कार्य में विस्तार में तेज़ी आयी है। आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 को सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक बढ़ाया जा रहा है। जबकि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जाएगा, जिसमें 14 स्टेशन होंगे। कॉरिडोर-1 पर, ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक का 6 किलोमीटर का हिस्सा मार्च 2024 से ही शुरू हो चुका है।
मनकामेश्वर से आगे सिकंदरा तिराहे तक लगभग 8.25 किलोमीटर के हिस्से में टनलिंग और ट्रैक बिछाने का काम अब आखिरी चरण में है। मनकामेश्वर के आगे, SN मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और RBS कॉलेज के स्टेशन अंडरग्राउंड हैं, जबकि ISBT स्टेशन एलिवेटेड (ऊंचाई पर) है। मेट्रो स्टेशनों का निर्माण और सिग्नलिंग व ऑपरेटिंग सिस्टम के ट्रायल पूरे हो चुके हैं।
आगरा मेट्रो कॉरिडोर-2 (ब्लू लाइन)
आगरा मेट्रो कॉरिडोर-2 (ब्लू लाइन) आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। 15.4 किलोमीटर लंबी इस एलिवेटेड लाइन में कुल 14 स्टेशन हैं। इसका पहला फेज आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक है, जिसमें आगरा कैंट, सदर बाज़ार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज स्टेशन शामिल हैं। पिलर बनाने से लेकर ट्रैक बिछाने तक का ज़्यादातर काम पूरा हो चुका है। स्टेशन के एंट्री/एग्जिट गेट और बाकी जो बचे हुए काम हैं वो अभी चल रहे हैं। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज सेक्शन पर ट्रायल रन के बाद जल्द ही ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है।
कॉरिडोर-2: आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार
आगरा मेट्रो कॉरिडोर-2 का दूसरा फेज आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक होगा। इस रूट के मुख्य स्टेशनों में भगवान टॉकीज़, संजय प्लेस, सुल्तानगंज पुलिया और कालिंदी विहार शामिल होंगे। यमुना नदी के पास स्टेशनों और पिलरों का निर्माण चल रहा है। कॉरिडोर-2 को पूरा करने का लक्ष्य जून 2027 है।
यमुना नदी पर बनेगा खास मेट्रो ब्रिज
कॉरिडोर-2 के लिए यमुना नदी पर एक खास मेट्रो ब्रिज बनाया जा रहा है। मॉल रोड पर ट्रेन के रखरखाव के लिए एक डिपो बनाया जा रहा है। हेरिटेज साइट्स की सुरक्षा और उनकी खूबसूरती बनाए रखने के लिए—ताकि ताजमहल और आगरा फोर्ट का नज़ारा किसी चीज़ से न रुके एक थर्ड-रेल पावर सप्लाई सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके अलावा, कॉरिडोर-2 को ट्रांस-यमुना के कालिंदी विहार इलाके तक बढ़ाने के लिए यमुना नदी पर एक खास कैंटिलीवर मेट्रो ब्रिज बनाया जा रहा है।
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति क्या है
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आगरा मेट्रो अभी ताज ईस्ट गेट और मनकामेश्वर के बीच चल रही है। 6 किलोमीटर लंबा यह प्रायोरिटी कॉरिडोर मार्च 2024 में खोला गया था। मनकामेश्वर स्टेशन से ISBT तक जाने वाले दूसरे चरण के लिए अभी स्पीड ट्रायल चल रहे हैं। इस सेक्शन के चालू होने पर पांच नए स्टेशन जुड़ जाएंगे।
अभी जो चालू स्टेशन हैं-
1. ताज ईस्ट गेट: एलिवेटेड
2. कैप्टन शुभम गुप्ता (फतेहाबाद रोड): एलिवेटेड
3. ताजमहल: अंडरग्राउंड
4. आगरा फोर्ट: अंडरग्राउंड
5. मनकामेश्वर: अंडरग्राउंड
6. बसई: एलिवेटेड
जल्द खुलने वाले स्टेशन
SN मेडिकल कॉलेज
आगरा कॉलेज
राजा की मंडी
RBS कॉलेज
ISBT
