बिग बॉस फेम सुरभि राणा ने किया गिव एंड टेक फेस्टिवल का समर्थन
उदयपुर। शहर में एम स्क्वायर फाउंडेशन के बैनर तले चलाए जा रहे बीइंग मानव एवं नारीत्व टीम के अभियान गिव एंड टेक फेस्टिवल का बिग बॉस एव एम टीवी रोडीज फेम सुरभ

उदयपुर। शहर में एम स्क्वायर फाउंडेशन के बैनर तले चलाए जा रहे बीइंग मानव एवं नारीत्व टीम के अभियान गिव एंड टेक फेस्टिवल का बिग बॉस एव एम टीवी रोडीज फेम सुरभि राणा ने समर्थन करते हुए अभियान मे सहयोग करने की इच्छा जताई है।
अभियान से जुड़ी प्रिया सचदेव ने बताया कि सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से जब बिग बॉस फेम को उदयपुर शहर में चलाए जा रहे अभियान के बारे में मालूम पड़ा तो उन्होंने इसमे सहयोग करने की इच्छा से टीम से उदयपुर सम्पर्क किया। उल्लेखनीय है कि गिव एंड टेक फेस्टिवल अभियान एम स्क्वायर फाउंडेशन के बैनर तले बीइंग मानव एवं नारीत्व टीम द्वारा चलाए जा रहे हैं।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
अभियान के तहत उपयोग मे ना आने वाली वस्तुओं को उपयोग लायक बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है। अभियान से जुड़ी कनिष्का श्रीमाली बताती हैं कि आगामी समय में करीब एक लाख जरूरतमंदों लोगो तक पहुचानें का लक्ष्य है।
