झील किनारे बिहारी समाज ने की छठ पूजा
बिहारी समाज ने डूबते सूरज कि पूजा कर परिवार के लिए सुख शांति की प्राथना कि।

बिहारी समाज ने डूबते सूरज कि पूजा कर परिवार के लिए सुख शांति की प्राथना कि।
हर साल छठ पूजा दीपावली के छठे दिन त्यौहार के रूप में मनाया जाता है, इस त्यौहार को उत्तर-पूर्वी भारत में धूम-धाम से लगातार चार दिनों तक मनाया जाता है, जिसमे विवाहित महिला-पुरुष तालाब के किनारे सूर्य देवता की आराधना करते है, हिन्दू मान्यता अनुसार इस त्यौहार को कार्तिक शुक्ल की छठी तिथि पर मनाते है।

यह अवधारणा है की इस पूजा से लोगों को सूर्य देवता सभी बीमारियों से दूर रखकर परिवार में सुख-सर्म्धि प्रदान करेंगे, इस त्यौहार को उदयपुर में लगभग 20 वर्षों से हर्षो-उल्लास से मनाया जा रहा है, उदयपुर में लगभग 50 हजार उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लोग निवास करते हैं।

आज तकरीबन 500 से 1000 विवाहित जोड़ों ने शहर की विभिन्न झीलों पर पूजा करते नजर आए।
