हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली कल

आजादी का अमृत महोत्सव

 | 
a

उदयपुर, 12 अगस्त। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र उदयपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त सुबह 11.30 बजे से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।

जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने बताया दिया कि यह रैली नगर निगम के शहीद स्मारक से रवाना होकर सूरजपोल, देहलीगेट कलेक्ट्रेट, कोर्ट चौराहा, चेतक सर्कल, शिक्षा भवन चौराहा, स्वरूप नगर  फतहसागर होते हुए मोती मगरी पहुंचेगी। पुनः मोती मंगरी से फतहसागर यूआईटी सर्कल होते हुए जिला सूचना केन्द्र मोहता पार्क पर आकर सम्पन्न होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News