बेकाबू ट्रोले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

उदयपुर के निकट जिंक तिराहे (देबारी) पर एक बेकाबू ट्रोले ने ढलान में बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कानोड़ निवासी 38 वर्षीय महावीर प्रसाद पुत्र भगवती लाल पुरोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त सुचना के अनुसार युवक कानोड़ से बाइक पर सवार होकर उदयपुर की तरफ आ रहा था कि रास्ते में जिंक तिराहे पर सामने से तेज़ गति से आ रहे ट्रोले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और ट्रोले का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से होकर गुज़र गया, जिससे युवक की गर्दन का ऊपरी हिस्सा बिखर गया।

 | 
बेकाबू ट्रोले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

उदयपुर के निकट जिंक तिराहे (देबारी) पर एक बेकाबू ट्रोले ने ढलान में बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कानोड़ निवासी 38 वर्षीय महावीर प्रसाद पुत्र भगवती लाल पुरोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सुचना मिलते ही मौके पर प्रतापनगर पुलिस ने पहुंचकर वहां मौजूद लोगो की मदद से युवक के क्षत विक्षत शव को एमबी अस्पताल पहुँचाया। मृतक की जेब से बरामद कागज़ो के आधार पर शव की पहचान कर परिजन को सुचना दी। सुचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के मुर्दाघर में रखे शव को देखकर परिजन बिलख पड़े।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News