सीसी टीवी में कैद हुआ बाइक चोर
9 दिसम्बर को होटल गणगौर से चोरी हुई बाइक का फुटेज आज पुलिस को उपलब्ध कराया गया।
| Dec 11, 2012, 20:30 IST
9 दिसम्बर को होटल गणगौर से चोरी हुई बाइक का फुटेज आज पुलिस को उपलब्ध कराया गया। पिछले दिनों 9 दिसम्बर को पुराना आरटीओ रोड, ढीकली निवासी उमेश वेष्णव पूर्व उदयापोल क्षेत्र के होटल गणगोर में चल रहे सेमिनार में हिस्सा लेने गया था। होटल की पार्किंग में खड़ी बाइक को एक व्यक्ति ने कुछ मशक्कत के बाद स्टार्ट कर चुरा ले गया।
बाइक चोरी का यह सारा घटनाक्रम होटल के सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया जिसकी वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।
सूरज पोल पुलिस ने बताया कि चोरी का मामला 9 दिसम्बर को दर्ज करवाया गया था, चोरी के दौरान चोर होटल के सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ है, सीसी टीवी कैमरे के फोटो के आधार पर बाइक चोर युवक ने काली धारियों वाला स्वेटर पहन रखा था, आरोपी की तलाश की जा रही है।
