जनजागृति हेतु बाइकर्स दौड़ें 200 किलोमीटर
लीजेंड्री राइडर्स ऑफ सीनिक मेवाड़ (एलआरएसएम 6001 क्लब) द्वारा जन जागृति हेतु ‘नो ट्री, नो ग्रीन-नो राइड, नो लाइफ’ के उद्देश्य से रविवार को यहां सिटी पैलेस प्रांगण से सरदारगढ़ पैलेस, राजसमंद तक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।

क्लब के अध्यक्ष अनुविक्रम सिंह करजाली ने बताया कि बाइक राइडर्स समस्त यातायात नियमों का पालन करते हुए तकरीबन 200 किलोमीटर की यात्रा उदयपुर से सरदारगढ़ होते हुए पुन: उदयपुर पहुंचे।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों एवं नागरिकों में हरियाली जागरण एवं यातायात नियमों की पालन कराना था। रैली सिटी पैलेस के मुख्य द्वार से प्रात: 10 बजे रवाना हुई। एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर के मुख्य कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के सह प्रायोजक स्पीड (भारत पेट्रोलियम) उदयपुर थे।