बिनीता ठाकुर होंगी उदयपुर संभाग की पहली महिला आईजी

बिनीता ठाकुर होंगी उदयपुर संभाग की पहली महिला आईजी

उदयपुर 5 जुलाई 2019 , प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने आज राज्य के 38 आईपीएस अधिकारियों के तबादला सूची जारी की। उदयपुर संभाग में आईपीएस बिनीता ठाकुर को आईजी, पूर्व में उदयपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके राजेन्द्र प्रसाद गोयल को सीआईडी एसएसबी एसपी और हिंगलाज दान को एसीबी डीआईजी लगाया गया ह

 

बिनीता ठाकुर होंगी उदयपुर संभाग की पहली महिला आईजी

उदयपुर 5 जुलाई 2019 , प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने आज राज्य के 38 आईपीएस अधिकारियों के तबादला सूची जारी की। उदयपुर संभाग में आईपीएस बिनीता ठाकुर को आईजी, पूर्व में उदयपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके राजेन्द्र प्रसाद गोयल को सीआईडी एसएसबी एसपी और हिंगलाज दान को एसीबी डीआईजी लगाया गया है। वहीं उदयपुर संभाग के वर्तमान आईजी आईपीएस प्रफुल्ल कुमार का जोधपुर में कमिश्नर पद पर तबादला किया गया है। 

आईपीएस बिनीता ठाकुर उदयपुर संभाग की पहली महिला आईजी होंगी। इससे पहले उदयपुर में कभी भी महिला आईपीएस आईजी या एसपी भी नहीं रही हैं। बिनीता ठाकुर 1996 बैच की आईपीएस हैं और इससे पहले री-ऑर्गेनाइजेशन, पुलिस मुख्यालय, जयपुर में आईजी थी।

Download the  UT Android App for more news and updates from Udaipur
 

उदयपुर की जिला कलेक्टर श्रीमती आनंदी समेत दो महत्वपूर्ण पदों पर वतर्मान में महिलाओ के हाथ में कमान है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal