बायोलॉजिकल पार्क में भेंट किए ‘बर्ड फीडर’
मुहिम के रूप में अपने हाथों से तैयार किए गए ‘बर्ड फीडर’ भेंट किए बायोलॉजिकल
| Aug 27, 2015, 08:03 IST
पर्यावरण संरक्षण के लिए आम जनं व गैर सरकारी संस्थाओं की भांति अब बच्चे भी जुड़ने लगे हैं, इसकी एक मिसाल बुधवार को बायोलॉजिकल पार्क में देखने को मिली जब क्रॉस रोड, प्री स्कूल एण्ड एनरिचमेंट सेंटर के नन्हे बच्चों द्वारा पक्षी संरक्षण की मुहिम के रूप में अपने हाथों से तैयार किए गए ‘बर्ड फीडर’ भेंट किए।
उप वन संरक्षक (वन्यजीव) टी.मोहनराज ने बताया कि इस सेंटर के 3 वर्ष तक की आयु के 15 नन्हें बच्चों ने अपने नन्हें-नन्हंे हाथों से पक्षियों को चुग्गा देने के लिए ‘बर्ड फीडर‘ तैयार कर पार्क में भेंट किए।
इस अवसर पर केन्द्र की शिक्षक सुश्री चॉदनी गोलेछा, सुश्री शिखा राठौड़ एवं सुश्री पूजा बंसल ने नन्हें बच्चों द्वारा तैयार किए गए बर्डफीडर को तैयार करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि ये बर्ड फीडर सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में मुक्तजीवी पक्षियों के लिए लगवाएं जा रहे हैं।


