उदयपुर लेक फेस्टिवल में बर्ड वाचिंग एवं वन्यजीव प्रश्नोत्तरी का आयोजन
शहर में आयोजित लेक फेस्टिवल के तहत वन्यजीव मण्डल उदयपुर द्वारा प्रातः 6 बजे फतहसागर के किनारे संजय पार्क में बर्ड वाचिंग एवं वन्यजीव प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ।
शहर में आयोजित लेक फेस्टिवल के तहत वन्यजीव मण्डल उदयपुर द्वारा प्रातः 6 बजे फतहसागर के किनारे संजय पार्क में बर्ड वाचिंग एवं वन्यजीव प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानो से 110 विद्यार्थियो ने भाग लिया। बर्ड वाचिंग प्रोगाम के तहत पक्षीविद् द्वारा स्कूली बच्चों को फतहसागर में पाये जाने वाले प्रवासी पक्षियो के बारे में जानकारी दी गई व वन्यजीव प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर 30 विद्यार्थियो को पुरस्कार भी दिये गये। इसी दोरान वन्यजीव प्रभाग द्वारा ईको-ट्यूर का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन के दौरान उप वन संरक्षक डॉ.टी.मोहनराज सहित वन विभाग के कार्मिक एवं पक्षी प्रेमी मौजूद रहे।