पक्षियों के दाना-पानी के लिये परिण्डे वितरीत
उदयपुर 21 मई 2019 लायन्स क्लब लेकसिटी ने आज गोवर्धन विलास थाने में पक्षियों के खाने के लिये लिये तथा पीने के लिये कुल 60 परिण्डे थानाधिकारी को प्रदान किये।

उदयपुर 21 मई 2019 लायन्स क्लब लेकसिटी ने आज गोवर्धन विलास थाने में पक्षियों के खाने के लिये लिये तथा पीने के लिये कुल 60 परिण्डे थानाधिकारी को प्रदान किये।
क्लब अध्यक्ष लायन प्रमोद चौधरी ने बताया कि थाने के थानाधिकारी अपने क्षेत्र में पक्षियों के लिये विभिन्न स्थानों पर लगवायेंगे। इसके अलावा क्लब शहर में विभिन्न स्थानों पर दाना-पानी के कुल 400 परिण्डे वितरीत करेगा ताकि गर्मी के इस मौसम में पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था हो सकें। इस अवसर पर सचिव के.वी.रमेश, के.एस.भण्डारी, कल्पना भण्डारी, मधु चौधरी,एस.एस.मेहता, वर्द्धमान मेहता सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur