सर्दियों की दस्तक के साथ ही परिंदों की जलक्रीड़ा

यह आकर्षक नज़ारा उभरते वाईल्ड लाइफ फोटोग्राफर जय शर्मा ने शनिवार को पीछोला झील के पार्श्व से क्लिक किया है
 | 
bird

उदयपुर 29 अक्टूबर 2022 । अंचल में सर्दियों की दस्तक के साथ ही विभिन्न जलाशयों में वाटर बर्ड्स की जलक्रीड़ाएं दिखाई दे रही हैं। 

bird fight

शनिवार की अल सुबह पीछोला झील के किनारे एक ऐसा ही नजारा दिखाई दिया जब व्हाइट ब्रेस्टेड वॉटर हेन का एक जोड़ा छिछले पानी में ही आपस में लड़ता रहा। उनकी लड़ाई करीब आधे घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर होती रही और उनकी लड़ाई से पानी की बौछारें भी उड़ती रही। 

bird

इस दौरान बर्ड एक्सपर्ट विधान द्विवेदी भी मौजूद रहे। व्हाईट ब्रेस्टेड वॉटर हेन की लड़ाई का यह आकर्षक नज़ारा उभरते वाईल्ड लाइफ फोटोग्राफर जय शर्मा ने शनिवार को पीछोला झील के पार्श्व से क्लिक किया है।

Image Credit by - Jay Sharma (Wild Life Photographer)

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News