महाश्रमणी पुष्पवती का जन्म जयन्ती समारोह 16 को

जैनाचार्य श्री देवेन्द्र महिला मंडल द्वारा देवेन्द्र धाम परिसर स्थित पुष्प दर्शन स्मारक पर महाश्रमणी पुष्पवती का 90 वां जन्म जयन्ती दिवस जप व सेवा दिवस के रुप में मनाया जाएगा।

 | 

रविवार 16 नवम्बर 2014 प्रातःकाल 7.30 बजे से नवकार महामंत्र महाजाप सामूहिक रुप से श्रावक – श्राविकाओं द्वारा किया जाएगा उसके पश्चात् विद्वतजनोें द्वारा उनके जीवन दर्शन व उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।

चिकित्सा शिविर आयोजित होगा –

मंत्री ममता रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि देवेन्द्र धाम परिसर में ही रविवार 16 नवम्बर को 9.30 बजे से 12 बजे तक संजीवनी हास्पीटल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. कौशल चूंडावत द्वारा महाश्रमणी पुष्पवती के जन्मोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में निशुल्क महिलाओं की गायनिक संबंधी बीमारियों की रोकथाम व उनका उपचार बताया जाएगा।

अध्यक्ष सुधा भंडारी ने बताया कि मूलतः उदयुपर के बर्डिया परिवार में जन्मी व आचार्य देवेन्द्र मुनि की ज्येष्ठ भगिनी महाश्रमणी पुष्पवती का महाप्रयाण उदयुपर में ही वर्ष 2007 में श्री तारक गुरु जैन ग्रन्थालय में हुआ था, तथा उनका स्मारक स्थल देवेन्द्र धाम परिसर में ‘पुष्प दर्शन’ के नाम से विश्रुत है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News