प्रति माह निराश्रित बालिका का मनाया जायेगा जन्मदिन

निराश्रित बालिका शाहिन का हर्षोल्लास के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया

 | 
ULLC

उदयपुर यूनाईटेड लेडिज सर्किल-171 ने लेडिज सर्किल इण्डिया के नेशनल प्रोजेक्ट केक बनाओ और एक मुस्कान परियोजना उपहार

उदयपुर। उदयपुर यूनाईटेड लेडिज सर्किल-171 ने लेडिज सर्किल इण्डिया के नेशनल प्रोजेक्ट केक बनाओ और एक मुस्कान परियोजना उपहार दो के तहत निराश्रित बालिकाओं का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया।

चेयरपर्सन अक्षिता सिंघवी ने उक्त प्रोजेक्ट के तहत सर्किल उन बालिकाओं का प्रतिमाह जन्मदिन मनायेगा जिनका किसी प्रकार कोई आश्रय नहीं है। उन्होंने बताया कि इस दौरान जन्मदिन वाली बालिका के लिये केक काटा जायेगा। 

आज सर्किल की सदस्याएं निराश्रित बालिका शाहिन का हर्षोल्लास के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया। हमने केक काटकर और स्नैक्स पार्टी का आयोजन कर उस बालिका का आज का दिन उसे विशेष महसूस कराया। जन्मदिन पर आयोजन देखकर बालिका के चेहरे पर अपार खुशी दिखाई दी। इस अवसर पर गरिमा सिंघवी, श्वेता दुबे, अक्षिता सिंघवी, नूपुर सुराणा, डॉ निधि जैन उपस्थित थी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News