श्री 1008 सगसजी बावजी का जन्मोत्सव
अत्यन्त हर्ष का विषय है कि श्री 1008 सगसजी बावजी का जन्मोत्सव दिनांक 21.08.15 को हर्षाल्लास पूर्वक मनाया जायेगा, इस पर्व पर मन्दिर परिसर पर भव्य विधुत सजावट की जायेगी व बावजी को विषेश श्रृंगार धराया जायेगा।

भक्तजन इन दिनों उत्सव की तैयारियों में जोर-शोर से लगे हूऐ है। विभिन्न संगठन व भक्तजनो द्वारा बावजी के जन्मोत्सव पर विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरण की तैयारियों मे लगे हुऐ है मन्दिर परिसर पर रंग रोंगन ,चित्रांकन, सफाई, इत्यादि कार्य पूर्ण हो चूके है।
इस पुण्य अवसर पर जन्मोत्सव 21.08.15 को भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें बाहर से बुलाये गये गायकों द्वारा बावजी के विशेष रूप से तैयार किये हूऐ भजनों की प्रस्तुती दी जायेगी। आगामी शुक्रवार को हरीयाली अमावस्था होने से बावजी को श्रावण श्रृंगार मे बाल रूप का श्रृंगार धारण कराया जायेगा