मूक-बधिर विद्यालय में छात्रों का जन्म दिवस मनाया
इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा अम्बामाता स्थित मूक बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के 200 छात्रों के मध्य सितम्बर माह में जन्में 15 छात्रों के जन्म दिवस के अवसर पर केक कटवा कर उन्हें दीर्घायु की शुभकामनाएं देते हुए अनेक इनरव्ह
इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा अम्बामाता स्थित मूक बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के 200 छात्रों के मध्य सितम्बर माह में जन्में 15 छात्रों के जन्म दिवस के अवसर पर केक कटवा कर उन्हें दीर्घायु की शुभकामनाएं देते हुए अनेक इनरव्हील सदस्यों की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के पूर्व मुख्य अभियता एन. सी. बंसल थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अध्ययन के साथ खेलकूद, कला में दक्षता भी आवश्यक है। विद्यार्थियों के मध्य कुर्सी रेस, गुब्बारा रेस का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मनोरंजन हेतु विद्यालय को 2 केरम भेंट किये गये।
सभी विद्यार्थियों को केक के साथ अल्पाहार कराया गया। विद्यार्थियों के चेहरों की प्रसन्नता देखने लायक थी।
इस अवसर पर अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़, सुन्दरी छतवानी, विजयलक्ष्मी बंसल, बेला जैन, साधना मेहता (जूनियर), मीतू कावडिय़ा, सरला बांठिया, आशा कुणावत आदि उपस्थित थी।
