भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की संभाग कार्यकारिणी भंग
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ उदयपुर संभाग की कार्यकारिणी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश पारीख के निर्देशानुसार संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत ने भंग कर दी हैं।
| Jan 21, 2013, 16:28 IST
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ उदयपुर संभाग की कार्यकारिणी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश पारीख के निर्देशानुसार संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत ने भंग कर दी हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकारिणी के भंग करने के फैसले के बारे में संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत ने बताया की प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार नये कार्यकर्ताओं तथा भा.ज.पा. विचारधारा के उद्यमियों को अवसर प्रदान करने के लिये कार्यकारिणी को भंग किया गया हैं। संभाग के सभी जिलों में नई कार्यकारिणी का विस्तार अतिशीघ्र किया जाएगा।