भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक उदयपुर में

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी नवम्बर माह के अंतिम रविवार को उदयपुर में आयोजित होगी । बैठक में संपूर्ण प्रदेश से व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे । प्रकोष्ठ के उदयपुर संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत ने गुरुवार को राजसमन्द में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित […]

 | 

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी नवम्बर माह के अंतिम रविवार को उदयपुर में आयोजित होगी । बैठक में संपूर्ण प्रदेश से व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे ।

प्रकोष्ठ के उदयपुर संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत ने गुरुवार को राजसमन्द में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की, और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया । कृष्णावत ने बताया की बैठक तीन सत्रों में आयोजित होगी जिसमें प्रदेश के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है । उदयपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने से संभाग भर के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है ।

गुरुवार को आयोजित बैठक में विनोद बंसल, महावीर जैन, घनश्याम सिंह सहित कई पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News