भाजपा नेता सोमैया ने किया उदयसागर में निर्माणाधीन होटल का दौरा, सरकार पर लगाये आरोप
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री किरीट सौमेया आज उदयपुर पहुंचे। लेकसिटी के दौरे पर आये सौमेया ने उदयसागर में बन र

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री किरीट सौमेया आज उदयपुर पहुंचे। लेकसिटी के दौरे पर आये सौमेया ने उदयसागर में बन रही होटल का दौरा किया। बाद में अन्य भाजपा नेताओ के साथ सौमेया ने जिला कलेक्टर विकास एस भाले से मुलाकात की। कलेक्टर के मुलाकात के दौरान सौमेंया ने निर्माणधीन होटल के पास स्थित झील पेटे में बनी सड़क को हटवाने की मांग की।
सौमेया ने मुख्यमंत्री गहलोत पर आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुये होटल निर्माण की स्वीकृति दी गई है, क्योंकि इस होटल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत की हिस्सेदारी है।
आरोप लगाते हुये सौमेया ने बताया कि सरकार के दबाव से स्थानीय प्रशासन भी इस मुद्दे पर कोई ठोस कारवाई नहीं कर रहा है और कोर्ट के आदेश बाद भी अब तक होटल के पास झील पेटे में स्थित सड़क को हटा नही रहा है। सौमेया ने बताया कि 390 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली इस होटल में राजस्थान के 2 बडे अधिकारियों की भी हिस्सेदारी है।