भा.ज.पा की बूथ स्तरीय बैठक
आज भा.ज.पा की बूथ स्तरीय बैठक का समोर बाग में आयोजन किया गया, इस बैठक में जिला भा.ज.पा कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ – साथ वरिष्ठ नेता भी मंच पर विराजमान थे।
The post
आज भा.ज.पा की बूथ स्तरीय बैठक का समोर बाग में आयोजन किया गया, इस बैठक में जिला भा.ज.पा कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ – साथ वरिष्ठ नेता भी मंच पर विराजमान थे।
भा.ज.पा शहर प्रवक्ता चंचल अग्रवाल ने बताया कि आज की बैठक श्यामाप्रसाद मुखर्जी संस्था के द्वारा पार्टी के बूथ स्तरीय चर्चाओं के लिए आयिजित की गई थी।
अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक में अपेक्षित चल रहे जिला मण्डल पदाधिकारी, मण्डल की कार्यकारिणी, बी.एल.ओ एजेंट के पदों को भरने पर विचार हुआ।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओ को आगामी चुनाव के लिए अपनी पूरी तरह से भागीदारी देने की मांग की तथा कहा कि सरकार बनाने में पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को अपना दायित्व निभाने की बात पर जोर दिया।

भट्ट ने वर्तमान सरकार को हर पहलूओं में विफल बताया तथा कहा कि इस सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, और महंगाई बढ़ी हैं।
इस मौके पर भा.ज.पा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सभापति रजनी डांगी, प्रमोद सामर तथा शहर बी.एल.ओ कुन्तीलाल जैन उपस्थित थे।
