वार्ड 27 में भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज
भाजपा राणा प्रताप मण्डल के वार्ड 27 में हिरण मगरी सेक्टर 4 चौराहे पर स्थापित सदस्यता बूथ पर भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट व महापौर चन्द्र सिंह कोठारी के द्वारा किया गया। सदस्यता अभियान में मोबाईल द्वारा सदस्यता प्रदान की गई, वहीं वार्ड के नागरिकों को भाजपा से जोड़ने के लिए पोस्टकार्ड अभियान का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने समाज के प्रत्येक वर्ग को सदस्यता अभियान के द्वारा भाजपा से जोड़ने का आव्हान किया। भट्ट ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के साथ भाजपा सर्वाधिक सदस्यता वाली पार्टी हो जायेगी।
महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने कहा कि वार्डो में विभिन्न मोहल्लों में घर घर जाकर पार्टी की रीति नीति समझाते हुए नागरिकों को पार्टी से जोड़ने का सघन अभियान चलाना होगा। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत व जिला सहसंयोजक मनोहर चौधरी ने सदस्यता अभियान की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया।
प्रारंभ में वार्ड पार्षद लवदेव बागडी व वार्ड सदस्यता संयोजक पूर्व पार्षद नरेश पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में भाजपा राणा प्रताप मण्डल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चित्तौड़ा, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रकाश विप्लवी, सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक अरविन्द जारोली, सहसंयोजक धनपाल स्वामी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, पार्षद प्रवीण मारवाडी, आशा बोरदिया, भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के कमलेन्द्र सिंह पंवार अतिथि थे।
महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजु शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद उदावत, मण्डल प्रवक्ता संजीव जैन, वार्ड 27 युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप जैन, देहात जिलाउपाध्यक्ष नाथू लाल जैन, अजय गुप्ता, महामंत्री गिरिश शर्मा, ललित सेन, सीए प्रकोष्ठ के दीपक आहूजा सहित कई कार्यकर्ता सदस्य बनाने में सहयोग किया।