44 सीट पर भाजपा, 20 पर कांग्रेस, 1 जनता सेना, 1 सीपीएम, 4 निर्दलीय

नगर निगम चुनाव 2019 परिणाम 

 | 
कानोड़ नगरपालिका की रोचक स्थिति, 7-7 पर भाजपा कांग्रेस जबकि 6 पर जनता सेना का कब्ज़ा 

उदयपुर 19 नवम्बर 2019।  उदयपुर नगर निगम चुनाव 2019 के परिणाम आ चुके है। नतीजों से साफ़ है की भाजपा फिर से छठी बार बोर्ड बनाने जा रही है। हालाँकि इस बार कांग्रेस ने पिछली बार के मुकाबले अच्छी टक्कर दी है। भाजपा के कई हेवीवेट उम्मीदवारों वार्ड 3 से अतुल चंडालिया, वार्ड 50 से चंचल अग्रवाल को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।  

वहीँ कांग्रेस के हेवीवेट अरुण टांक, प्रशांत श्रीमाली ने जीत दर्ज की जबकि पिछली बार कांग्रेस से बागी होकर लड़ने वाली नजमा मेवाफरोश इस बार कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ कर हार गई। वहीँ जनता सेना ने उदयपुर में खाता खोला उसके उम्मीदवार शोएब हुसैन ने वार्ड 45 से जीत दर्ज की। सीपीएम के राजेंद्र वसीटा ने वार्ड 16 से कड़े मुकाबले में 4 वोटो से जीत हासिल की। वही चार निर्दलीयों वार्ड 65 से पूनम चंद्र मोर, 39 से चंदू सुहालका, 41 से कमलेश मेहता तथा वार्ड 14 से मोहसिन खान ने जीत दर्ज की। 

वहीँ जिले के कानोड़ नगरपालिका में सबसे रोचक स्थिति बन गई है। कांग्रेस-भाजपा के 7-7 जबकि जनता सेना के 6 उम्मीदवारों ने मैदान मारा है। यहाँ सत्ता की चाबी जनता सेना के हाथो में है। 

उदयपुर नगर निगम के महापौर के दावेदार गोविन्द सिंह टांक चुनाव जीत चुके है। महापौर पद दावेदारी जताने वाले अन्य उम्मीदवार वार्ड 57 से छोगालाल भोई ने भी चुनाव जीता है। उपमहापौर के पद पर फिलहाल पारस सिंघवी की दावेदारी मज़बूत मानी जा रही है। हालाँकि भाजपा के वरिष्ठ नेता ताराचंद जैन भी अपना वार्ड (17) से जीत चुके है। वह भी उपमहापौर के दावेदार हो सकते है। 

प्रवीण रतलिया की उदयपुर बदलाव दल, आम आदमी पार्टी के समर्थित उम्मीदवार अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के कहीं कामयाब नज़र नहीं आये। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News