भाजपा का विरोध प्रदर्शन

आज भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट व देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन किया तथा जमकर कांग्रेस व सुशिल कुमार शिंदे के खिलाफ नारेबाजी की।

 | 
भाजपा का विरोध प्रदर्शन

आज भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट व देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन किया तथा जमकर कांग्रेस व सुशिल कुमार शिंदे के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता एवं देश के गृहमंत्री ने चिंतन शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिविरों में आतंकी तैयार करने जैसा बयान दिया, इसके विरोध में आज पार्टी के सभी सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत ने कहा कि संघ स्थान पर देश के भावी राष्ट्रभक्तों का निर्माण होता है, जिनमें देशभक्ति की भावना भरी जाती है। देश की जनता स्वयं निर्णय करेगी के कौन राष्ट्रभक्त है और कौन देशद्रोही?

भाजपा प्रदेशमंत्री प्रमोद सामर ने कहा कि संघ को कांग्रेस के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। पुरा देश जानता है कि संघ की शाखाएं खुले मैदानों में लगती है। जहां पर देश निर्माण की बातें स्वयंसेवकों को सिखाई जाती है।

शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने संघ पर निशाना साधकर अपना ध्यैय स्पष्ट कर दिया। अल्पसंख्यकों के वोटो के सौदागर इस कांग्रेस पार्टी के नेताओं को राष्ट्रहित से ज्यादा स्वहित की चिंता है। चुनाव सिर पर है और इनका मुस्लिम वोट बैंक धीरे-धीरे खिसकता जा रहा है। भट्ट ने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है और हाल ही में पाकिस्तान के सैनिकों ने हमारे देश की सीमा पार कर हमारे जवानों की हत्या कर उनके सिर काट कर ले गए, परन्तु हमारे देश के हुक्मरानों की नींद नहीं उड़ी।

सभापति रजनी डांगी ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी देश के लिए नासुर बन गई है और यदि इसका समय पर ईलाज नहीं किया गया तो यह देश के लिए एक कैंसर के समान हो जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News