मावली से भाजपा के बागी कुलदीप सिंह चुण्डावत ने वापस लिया नामांकन

आगामी विधानसभा आमचुनाव 2018 के तहत नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान बुधवार को मावली से भाजपा के बागी कुलदीप सिंह चुण्डावत समेत तीन विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न पार्टियों के 5 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया।

 | 

निर्वाचन विभाग से प्राप्त सूचनाके अनुसार खेरवाड़ा विधानसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के अभिषेक कुमार, उदयपुर शहर से निर्दलीय जेमिनी दवे व कपिल सुराणा तथा मावली से निर्दलीय चिराग व कुलदीप सिंह चुण्डावत ने नामांकन वापस ले लिया है।

गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन

मंगलवार को संवीक्षा प्रक्रिया के पश्चात जिले की आठ विधानसभा सीटों से 79 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इनमें से बुधवार को 5 प्रत्याशियों की नाम वापसी के चलते 74 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। कल तक कौन कौन चुनावी मैदान में डटा रहेगा यह साफ़ हो जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News