भा.ज.पा युवा मोर्चा प्रशिक्षण शिविर
बेहतर भारत के नवयुवा निर्माण के उदेश्य को लेकर आज भुवाना स्थित देवन्द्र धाम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देहात द्वारा तीन दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ हुआ। शिविर का उद्घाटन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि बंसल ने किया।

इस मौके पर बंसल ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा संचालित यह शिविर राज्य में पहली बार आयोजित हो रहा हैं, इस शिविर में देहात के लगभग 150 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे जिन्हें इस शिविर में पार्टी के प्रति निष्ठां, पार्टी का इतिहास, रीती-निति तथा सभी महापुरुषों के बारे में प्रबोधन दिया जाएगा।
बंसल ने बतया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी शिविर सम्पन्न हो चुके हैं, पर इस शिविर में आगामी चुनावों के बारे में युवाओ से चर्चा की जाएगी, यह शिविर 13 सत्रों में संचालित किया जाएगा।