बी जे पी का बड़गांव मण्डल महासम्मेलन सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला उदयपुर के बड़गांव मण्डल के प्राथमिक एवं सामान्य सदस्यों का सम्मेलन आज टाउनहाल सिथत सुखाडि़या रंगमंच पर आयोजित हुआ।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले चुनावों में कांग्रेस के कुशासन को पटखनी देने का आहवान किया।

कटारिया ने कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए कहा कि भाजपा एक विशिष्ट राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है तथा राजनीति में इसकी सम्पूर्ण दृषिट मुख्यत: उन विचारों से संचालित होती है जिससे भारत एक शकितशाली, समृद्ध एवं सुरक्षित राष्ट्र बन सके।
शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भटट ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ की हडडी होता है। सामान्य कार्यकर्ता ही पार्टी की रीति-नीति और विचारों को आम आदमी तक पहुंचा सकता है। यदि कार्यकर्ता मजबूत होगा तो पार्टी अपने आप मजबूत होगी।
महापौर रजनी डांगी, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया, बड़गांव मण्डल प्रभारी मोतीलाल डांगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पन्ना लाल शर्मा, खुबीलाल सिंघवी, खुबीलाल पालीवाल, बंशीलाल कुम्हार, जिला मंत्री फूलसिंह मीणा, देहात जिला महामंत्री चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, गिर्वा मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका मून्दड़ा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश जीनगर ने भी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
इससे पूर्व मण्डल अध्यक्ष भैरूसिंह देवड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मण्डल का वृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सम्ममेलन में नारायण सिंह चदाणा, देवीसिंह राठौड़, सीताराम डांगी, निर्मल कण्ठालिया, बोथलाल सुथार, आशा सिंघवी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपसिथत थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal