भाजपा के जी एस टांक होंगे उदयपुर के नए मेयर

भाजपा के प्रत्याशी गोविन्द सिंह टांक को 70 में 46 वोट मिले जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी अरुण टांक को 20 मत मिले
 | 
भाजपा प्रत्याशी को भाजपा के 44 वोटो के अतिरिक्त दो निर्दलीय (भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले) पार्षद का भी समर्थन मिला। जबकि तीन निर्दलीयों ने वोट ही नहीं मिला डाला। एक वोट नोटा को मिला। 

उदयपुर 26 नवम्बर 2019 नगर निगम चुनाव 2019 के तहत आज मेयर पद पर वोटिंग के ज़रिये भाजपा के गोविन्द सिंह टांक को शहर का नया मेयर चुना गया। 

मेयर पद हेतु भाजपा के प्रत्याशी गोविन्द सिंह टांक को 70 में 46 वोट मिले जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी अरुण टांक को 20 मत मिले। इस प्रकार 26 वोटो के अंतर से भाजपा के गोविन्द सिंह टांक ने मेयर पद पर अपना कब्ज़ा किया। 

भाजपा प्रत्याशी को भाजपा के 44 वोटो के अतिरिक्त दो निर्दलीय (भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले) पार्षद का भी समर्थन मिला। जबकि तीन निर्दलीयों ने वोट ही नहीं मिला डाला। एक वोट नोटा को मिला। 

सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। भाजपा के पार्षदों ने पहले वोट डाला उसके बाद कांग्रेस के पार्षदों ने वोट डाला। इस बीच भाजपा नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहे। 

उपमहापौर का चुनाव कल 

नगर निगम में उपमहापौर का चुनाव कल होगा। संख्या बल के आधार पर भाजपा का ही उम्मीदवार उपमहापौर के पद पर प्रबल दावेदार है। हालाँकि भाजपा में उपमहापौर पर पार्टी में मंथन चल रहा है। उपमहापौर पर भाजपा नेता और चौथी बार पार्षद बने पारस सिंघवी और पार्टी और संगठन में कई ज़िम्मेदारियों को निभाने वाले ताराचंद जैन में से किसका पलड़ा भारी रहता है ? या प[पार्टी कोई तीसरा उम्मीदवार आगे बढाती है, इसका पर्दा कल उठ जायेगा।     
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News