नगर निगम वार्ड 46 से भाजपा की ‘हसीना’ का मुकाबला कांग्रेस की ‘रेहाना’ से तय

उदयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 46 के उपचुनाव को लेकर आज गुरुवार को दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस की ओर से नामांकन पत्र दाखिल हुए। नगर निगम में काबिज़ भारतीय जनता पार्टी की ओर से हसीना बानो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तो दूसरी ओर विपक्ष में बैठी हुई कांग्रेस की ओर से पिछले चुनाव में केवल कुछ मात्र वोटो से पिछड़ने वाली रेहाना बानो पर फिर से अपना विश्वास जताकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्त्ता और जिलाध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद रहे।

 | 

उल्लेखीनय है की उदयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 46 की भाजपा पार्षद गरिमा पठान के आत्महत्या के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिस पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गुरुवार से प्रक्रिया शुरू हुई। इस प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों और पार्टी के नेताओं के साथ जिला कलेक्टर के बाहर पहुंचे। जहां पर ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए गए।

नामांकन के बाद कांग्रेस की प्रत्याशी रेहाना बानो ने भारतीय जनता पार्टी वाले उदयपुर नगर निगम के बोर्ड पर सीधे-सीधे आरोप लगाया कि पिछले 4 सालों में वार्ड 46 में कोई काम नहीं हुआ है। यहां तक की गरीब लोगों के BPL कार्ड भी नहीं बने है वहीं कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहां की वार्ड में सभी लोगों की सहमति के बाद रेहाना बानो को प्रत्याशी बनाया गया है जो कि इस उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेंगी।

इधर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हसीना बानो ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वार्ड 46 की पार्षद रही गरिमा पठान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गरिमा पठान ने पिछले 4 सालों में कई कार्य किए है और कुछ कार्य जो अधूरे रह गए वहां जीतने के बाद उनको पूरा करने की कोशिश करेंगी। भारतीय जनता पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने भी नगर निगम के कार्यों की सराहना करते हुए उपचुनाव में भारी मतों से पार्टी के प्रत्याशी की जीत की बात कहीं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News