भाजपा के शांतिलाल मेघवाल बने जिला प्रमुख

ध्पंचायतीराज आमचुनाव 2015 के तहत जिला प्रमुख और जिले की 17 पंचायत समितियों के प्रधानों के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के निर्देशन में संपन्न हुई।

 | 

जिला प्रमुख की निर्वाचन प्रक्रिया आज सुबह रिटर्निंग अधिकारी आशुतोष एण्टीण्पेडणेकर के निर्देशन में जिला परिषद सभागार में प्रारंभ हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड 34 के निर्वाचित सदस्य शांतिलाल मेघवाल ने तथा इण्डियन नेशनल कांग्रेस की ओर से वार्ड 35 के निर्वाचित सदस्य बाबूलाल ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

अपराह्न 3 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मतदान के बाद शाम 5 बजे हुई मतगणना में भाजपा के शांतिलाल मेघवाल को 26 मत तथा बाबूलाल को 16 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी ने मेघवाल के निर्वाचन की घोषणा के साथ निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा और शपथ दिलाई।

इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी छोगाराम देवासीए निर्वाचन प्रकोष्ठ के मोहनलाल सोनीए महामायाप्रसाद चौबीसा आदि मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News